पटना ग्रामीण: न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। पटना स्थित लोकभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय पटना उच्च न्यायालय की 48वीं मुख्य न्यायाधीश बनी हैं। साथ ही वह इस पद पर आसीन होने