सासाराम: लालगंज नहर में महिला डूबी, तलाश जारी; मौके पर पहुंचे सदर सीओ और पुलिस
Sasaram, Rohtas | Jul 11, 2026 लालगंज नहर में महिला डूबी, तलाश जारी; मौके पर पहुंचे सदर सीओ व पुलिस ।सासाराम के लालगंज नहर में शनिवार को एक महिला के डूबने की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अंचलाधिकारी (सीओ) और नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला की तलाश के लिए खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है।