मुज़फ्फरनगर: नौकरी का झांसा देकर दलित युवती गायब, 72 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ; पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक पंकज मलिक
मुजफ्फरनगर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक दलित युवती को कथित रूप से अगवा कर लिया गया। 19 जून को प्रकाश चौक से गायब हुई युवती का 72 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे चरथावल विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया, जिस पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई।