ग्वालियर गिर्द: पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने घर के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर में रविवार रात हथियारों से लैस होकर आए हमलावरों ने 3 दिन पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरहसल मामला ग्वालियर के उटीला क्षेत्र का है।