पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया अभिलेखागार में संरक्षित भीलेज नोटस को राज्य अभिलेखागार निदेशालय, पटना को किया गया हस्तांतरित
Purnea East, Purnia | Apr 28, 2026
पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिले से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक दस्तावेजों को बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय, मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग बिहार, पटना को हस्तांतरित किया गया। मंगलवार को बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय, पटना से आये विभागीय पदाधिकारी श्री राम कुमार सिंह तथा सरपंच राम को जिला अभिलेखागार पदाधिकारी के द्वारा सौंपा गया.