जशपुर: जशपुर सी-मार्ट के सामने तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक और एक युवती घायल
जशपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जशपुर सी-मार्ट के सामने तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक और स्कूटी सवार दो युवक तथा एक युवती घायल हो गए। मंगलवार की रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़