स्याना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैराफिरोजपुर में चाचा के साथ झगड़ा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Jun 20, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैराफिरोजपुर में चाचा के साथ झगड़ा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि ग्राम वैराफिरोजपुर निवासी कपिल गांव में अपने चाचा के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की गई है।