गिरिडीह: हजारीबाग में पत्रकारों पर हमले के विरोध में गिरिडीह प्रेस क्लब ने टॉवर चौक पर किया प्रदर्शन
हजारीबाग में पत्रकारों पर हमले को लेकर शुक्रवार को 11 बजे गिरिडीह प्रेस क्लब के बैनर तले टॉवर चौक पर पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष की अगुआई में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग राज्य सरकार से की। टावर चौक पर बड़ी संख्या में पत्रकार एकजुट हुए और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ।