टिकारी: पंचदेवता में हत्या के आरोपी के घर पर पुलिस ने की कुर्की, घर का सारा सामान ज़ब्त
Tikari, Gaya | Apr 5, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र के पंचदेवता में 8 माह पूर्व हुए हत्याकांड के आरोपी के घर न्यायालय से जारी कुर्की को लेकर पुलिस बल के द्वारा अभियान चलाया गया। SHO चंद्रशेखर कुमार की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों सुरक्षा बलों ने घर में रखें सभी फर्नीचर संहित अन्य सामग्री को बाहर निकाल लिया। इस अवसर पर दंडा अधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।