डेहरी: डालमियानगर थाना क्षेत्र में युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्मदाह की कोशिश की, बेहोश होने पर बची जान
Dehri, Rohtas | Apr 30, 2026 डालमियानगर थाना क्षेत्र में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा: बिजली के पोल पर चढ़कर आत्मदाह की कोशिश, बेहोश होने पर बची जान डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव में गुरुवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक अज्ञात युवक अचानक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल पर चढ़ गया और अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश करने लगा। उसके हाथ में लाइटर और चाकू था