चांद: थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Chand, Kaimur | Apr 4, 2026 मिली जानकारी के अनुसार चांद थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से हत्या के प्रयास मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को शनिवार की दोपहर भभुआ भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिशू अंसारी ,अब्दुल अंसारी ,अब्दुल सलाम अंसारी, आसिफ अंसारी सभी ग्राम कुंड्डी के बताए जाते हैं।