⏩युवाओं को रचनात्मक कार्यो से जोड़ने और नशा मुक्त के विरूध्द जन जागरूकता के उददेश्य से माय भारत की पहल
⏩जिला स्तर पर 8 विधाओ में प्रतिस्पार्धात्मक गतिविधियों का आयोजन 24 जुलाई को
⏩पत्रकारवार्ता में विकसित भारत के लिए नशा मुक्त राष्ट्रीय अभियान के संबंध में दी गई जानकारी
⏩ देश मे युवाओं को रचनात्मक कार्यो से जोड़ने और उनके बीच मादक द्रव्यों के सेवन के विरूध्द जन जागरूकता फैलानें हेतु विकसित भारत के लिए नशा मुक्त राष्ट्रीय अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मेरा युवा भारत व्दारा जिले में 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं के लिए जिला स्तर पर 8 विधाओं में प्रतिस्पर्ध्दात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
⏩ जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी ने जिला पंचायत में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि जिले के युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति व्यापक सोच विकसित करनें और इस अभियान को बड़े आंदोलन का रूप देने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को जिला स्तर पर 8 विधाओ में प्रतिस्पार्धात्मक गतिविधियों का आयोजन होगा । पीएम श्री रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में सुबह 11 बजे से प्रतियोगिताएं आयोजित होगी । इस दौरान पोर्टल इंट्री, चित्रकला, वाद विवाद , संगीत, नृत्य, नुक्कड नाटक, मूक अभिनय, काव्य पाठ तथा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा।
⏩ जिला स्तरीय विजेताओं में प्रथम, व्दितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित होंगे तथा उन्हें राष्ट्रीय युवा कॉन्क्लेव नई दिल्ली मे भाग लेने का ऐतिहासिक अवसर भी प्राप्त हो सकता है। उन्होने बताया कि 28 जुलाई से 5 अगस्त तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं, राज्य जूरी व्दारा विजेताओ का चयन, 2 अगस्त को प्रधानमंत्री जी का राष्ट्र के नाम संदेश एवं नशा मुक्ति संकल्प तथा 14 अगस्त को नई दिल्ली मे राष्ट्रीय नशा मुक्त युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। माय भारत पोर्टल पर भी प्रतिभागी लिंक ईमेल के माध्यम से लागिन कर क्विज में भाग ले सकते है।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#उमरिया
21 views | Umaria, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026