भोगनीपुर: छतेनी के निकट हाइवे पर झांसी से कानपुर जा रही डीसीएम बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
जनपद रामपुर के सेफानी के मुख्तार अली ने बताया कि पुणे से जिओ केबिल लादकर लखनऊ जा रहे थे भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के छतेनी गांव के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार शाम करीब 6 बजे डीसीएम में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 40 मिनट तक हाइवे जाम रहा।