हिसुआ: प्रशासन ने हिसुआ के तुंगी बाजार में 40 साल पुराना अतिक्रमण हटाया, सरकारी जमीन से किया कब्जा ध्वस्त
Hisua, Nawada | Jun 23, 2026 हिसुआ प्रखंड के तुंगी बाजार में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बने अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायतों और उच्च अधिकारियों को भेजे गए आवेदनों के बाद की गई।