दतिया नगर: किसानों के खाद संकट के लिए दूसरे दिन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने किया सदबुद्धि यज्ञ
जिले में किसानों को यूरिया एवं डीएपी खाद की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को दूसरे दिन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धरना स्थल पर भाजपा सरकार के लिए सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया. कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में द्वारा अनिश्चितकालीन हो हड़ताल की जा रही है जिसमें यह यज्ञ किया गया.