जमालपुर: मुंगेर: ऐतिहासिक आरडी एंड डीजे कॉलेज का 128वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया
मुंगेर स्थित ऐतिहासिक आरडी एंड डीजे कॉलेज का 128वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. बिजेंद्र कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री विमल जैन उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत स्वस्ति वाचन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्राचार्य ने कॉलेज के प्रथम प्राचार्य डॉ. वैद्यनाथ बसु और आचार्य कपिल के योगदान को याद