जमुई: केनुहट के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 27, 2026 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केनुहट के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को शनिवार की दोपहर 12:15 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी क्लिनिक लेकर चले गए।