BAGHPAT DESK : बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगी हैं और बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एसपी सूरज राय खुद पुलिसकर्मियों के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं।
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
अनुमान है कि करीब, लाखों श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। भारी बारिश के बावजूद हर ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।
Baghpat, Bagpat | Aug 11, 2026