सहारनपुर: कांग्रेस सांसद का PM मोदी पर बयान, कहा- 'महिला आरक्षण बिल की आड़ में डिलिमिटेशन लागू कर चुनावी ढांचा बदलना चाहते हैं'
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन पर रविवार दोपहर 2:00 बजे तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण बिल को ढाल बनाकर डिलिमिटेशन प्रक्रिया लागू करना चाहती है, ताकि पूरे चुनावी ढांचे को बदल दिया जाए। इमरान मसूद ने कहा, "वे सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।"