रामगंजमण्डी: सुकेत पुलिस ने 6 साल से फरार स्थाई वारंटी को असनावर से किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने एक स्थाई वारन्टी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विभन्न धाराओं में पिछले 6 साल से फरार चल रहा था। कोटा मुख्यालय से शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में थानाधिकारी छोटूलाल ने बताया कि प्रकरणों में वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटियों व भगौडों की धरपकड़ के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।