बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश पर रक्सौल अनुमंडल के राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने सहायक आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ यह बैठक की। जानकारी गुरुवार शाम करीब 04 बजे मिली।