बिश्रामपुर: बी मोड़ स्थित कार्यालय पर भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया
भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा सोमवार की दोपहर तकरीबन दो बजे पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। बी मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास चौबे ने किया। जबकि संचालन महामंत्री राधा कृष्ण साव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।