पामगढ़: मेहंदा गांव में बाइक ने पैदल चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति को मारी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग का जिला अस्पताल में इलाज जारी
जांजगीर चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेहंदा गांव में बाइक ने पैदल चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी है. हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति को गंभीर चोट आई थी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था. जहां बुजुर्ग व्यक्ति आरती दास महंत की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है।