शिकोहाबाद: नारायन कॉलेज में दो दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य समापन, मैदान में दिखा खिलाड़ियों का दम, मेडल जीत खिले चेहरे
शिकोहाबाद के नारायन महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। इस महोत्सव में पुरुष एवं महिला वर्ग के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान 100, 200 व 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाओं में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।