मेरठ: लिसाड़ी गेट थाने में तैनात दरोगा पर ताला तोड़कर मकान पर कब्ज़े का आरोप,एनकाउंटर में मरवाने की धमकी दी
Meerut, Meerut | Mar 18, 2024 जानी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने लिसाड़ी गेट थाने में तैनात एक दारोगा पर मकान का ताला तोड़कर मकान पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाते हुए SSP को शिकायती पत्र देकर न्याय मांगा है। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपने मकान के कागजात लेकर दारोगा के पास पहुंचा तो दारोगा ने पीड़ित को एनकाउंटर में मरवाने की धमकी दे डाली।एसएसपी ने पीड़ित को न्याय का भरोसा दिया है।