मेरठ: इंचौली क्षेत्र के सैनी गांव में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य और रालोद महासचिव में मारपीट,दोनों पक्षों ने थाने पर हंगामा
Meerut, Meerut | Mar 18, 2024 इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव स्थित श्री रिसोर्ट में रविवार देर रात विवाह समारोह के दौरान पुरानी रंजिश के चलते वार्ड-26 से भाजपा जिला पंचायत सदस्य और रालोद के महासचिव के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस के सामने हुई मारपीट से अफरातफरी मची रही। दोनों पक्षों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कराने के लिए अलग-अलग अस्पताल भेजा।