मेरठ: मुंडाली क्षेत्र में ससुराल से नमाज़ पढ़ने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Meerut, Meerut | Mar 18, 2024 किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम बौंद्रा से अपनी ससुराल थाना मुंडाली के गांव रछौती गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।इस बाबत परिजनों ने थाने में शिकायत की है। थाना किठौर के गांव बौंद्रा निवासी शाहनवाज की शादी कुछ समय पूर्व थाना मुंडाली के गांव रछौती निवासी एक युवती से हुई थी।बीती 1 मार्च को शाहनवाज अपनी पत्नी के साथ रछौती ससुराल गया हुआ थ।