मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में मायके में आई महिला से दुष्कर्म का प्रयास,शौहर ने दिया तीन तलाक
Meerut, Meerut | Mar 18, 2024 लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने शौहर के रिश्तेदारों पर घर में घुसकर अपने साथ दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एसएसपी के आदेश के बावजूद थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं, इस घटना के बाद अब उसके शौहर ने भी उसे तीन तलाक दे दिया।