डलमऊ: इंटरमीडिएट की परीक्षा में उम्मे हबीबा के जनपद में छठा स्थान आने पर डॉ. रहमान और जीशान ने किया सम्मानित
डलमऊ कस्बे के चौहट्टा मोहल्ले की उम्मे हबीबा ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में छठवां स्थान प्राप्त किया था ।जिसपर बृहस्पतिवार को समय लगभग 3:00 बजे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉक्टर रहमान एवं मास्टरमाइंड क्लासेस संचालक मोहम्मद जीशान ने उम्मे हबीबा के घर पहुंचकर अंग वस्त्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।