अररिया उत्पाद विभाग की टीम ने शराब को लेकर चलाई गई विशेष अभियान के तहत जिले के अलग-अलग स्थान से शराब पीने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. वही टीम के द्वारा जोकीहाट के पास से दो टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश कर दिया गया.