बाड़मेर: पुलिस थाना ग्रामीण टीम ने दुपहिया वाहन चोरी प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, 7 मोटरसाइकिलें बरामद
Barmer, Barmer | Aug 20, 2025 बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बुधवार शाम 7:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना ग्रामीण टीम द्वारा दुपहिया वाहन चोरी प्रकरण में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।दुपहिया वाहन चोर कमलाराम उर्फ कमल किशोर पुत्र चांदराम जाति मेघवाल निवासी मंडाई पुलिस थाना सांगड जिला जैसलमेर को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की गई है।