बाड़मेर: बाड़मेर के नागाणा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते धारदार हथियारों से हमला, दो युवक हुए घायल
Barmer, Barmer | Aug 19, 2025 बाड़मेर के बाप तलाई चार रास्ता, नागाणा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते अनिल पुत्र चेतन राम (27, प्रजापत) ने पुखराज पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को निजी वाहन से मंगलवार शाम 7:00 बजे बाड़मेर जिला अस्पताल लाया गया। पुखराज को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।