बाड़मेर: बाड़मेर में नींद में पेशाब करने पर 11 साल के मासूम को बाबा ने गर्म रॉड से दागा, वीडियो हो रहा है वायरल
Barmer, Barmer | Aug 20, 2025 जिले के सेड़वा इलाके में स्थित एक गुरुकुल में 11 साल के मासूम बच्चे को उसके नींद में पेशाब करने की आदत के चलते गुरुकुल के बाबा नारायण गिरी ने गर्म लोहे की रॉड से जांघ पर दाग दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार दोपहर 12:30 तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुकुल में रह रहे अन्य बच्चों के साथ भी कई बार मारपीट और टॉर्चर किया जाता है।