मुरैना नगर: करेह धाम रोड पर गौवंश से टकराकर बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
निमंत्रण खाने के बाद वापस अपने घर जा रहे बाइक सवार व्यक्ति करेंह धाम रोड पर गोवंश से टकराकर घायल हो गया। जिसके बाद उसकी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है ।जहां उसका संबंधित डॉक्टर के द्वारा उपचार किया जाएगा।