हुज़ूर: भोपाल: कोलार की वाल्मी पहाड़ी पर लगी भीषण आग, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
Huzur, Bhopal | Apr 25, 2025 भोपाल के कोलार क्षेत्र से सटी वाल्मी पहाड़ी पर आग लग गई, जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दूर-दूर तक धुआं फैल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त तत्काल मौके पर पहुंचे थे |