हुज़ूर: कलियासोत डैम के पास वाल्मी के जंगल में लगी आग, सरकारी आवास तक पहुंची आग की लपटें
Huzur, Bhopal | Apr 25, 2025 भोपाल के कलियासोत डैम के पास बने वाल्मी के जंगलों में लगी भीषण आग।देखते ही देखते आग ने 13 एकड़ की पहाड़ी को चपेट में ले लिया। आग की लपटें वाल्मी स्थित सरकारी आवास तक पहुंच गई। इस कारण 8 घरों को एहतियात के तौर पर खाली कराना पड़ा। 90 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया।।कुछ जगहों पर लपटें उठती रही। जिसे बुझाने के लिए नगर निगम की दमकलें लगी ।