जोकीहाट: जोकीहाट में ₹467 लाख की लागत से बनेगी रानी मेहंदीनगर सड़क
जोकीहाट विधायक शाहनवाज़ आलम ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत रानी से मेंहदीनगर तक 7.70 KM लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत 467 लाख रुपये है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और विकास को नई गति मिलेगी।