जोकीहाट: जोकीहाट की पूर्व जिला पार्षद गुलशन आरा ने झमटा गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की
जोकीहाट के पूर्व जिला पार्षद सह कांग्रेसी नेत्री गुलशन आरा झमटा गांव पहुंच कर अग्नि पीड़ित परिवार के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया। बीते दिनों हुए भीषण अग्निकांड में दर्जनों परिवार का घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया था। मानवीय सहयोग के रूप में पूर्व जिला पार्षद ने बर्तन एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया है। उक्त जानकारी गुरुवार को शाम 6 बजे मिली है।