जोकीहाट: तुरकैली गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक महिला हुई जख्मी
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तुरकैली गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है।इस घटनाक्रम की जानकारी गुरुवार को शाम 5 बजे मिली है