जोकीहाट: जोकीहाट थाना पुलिस ने मटियारी गांव से दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
जोकीहाट थाना पुलिस ने मटियारी गांव में एक दवा दुकान में छापेमारी कर दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मटियारी गांव के ही दवा दुकान मालिक एहतशामूल हक व मो सादिक नदाफ शामिल है। पुलिस पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनो को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।इधर पुलिस ने साइबर अफराधियों के पास कार और बाइक भी जब्त किया है।