सुठालिया: नेठाठारी में अज्ञात टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति घायल, 112 ने पहुंचाया अस्पताल
सुठालिया में बुधवार शाम 5 बजे एक टेम्पो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी,नेठाठारी के रहने वाले कालूराम वर्मा अपनी पत्नी भगवती बाई के साथ बाइक से ब्यावरा मंडी जा रहे थे। वे वहां अनाज तुलवाने के लिए घर से निकले थे, तभी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार टेम्पो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और उन्हें काफी चोटें आई हैं।