हमीरपुर: उमराहट गांव में सिपाही मारपीट प्रकरण में तीसरे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली
हमीरपुर कुरारा थाना के उमराहट गांव में सिपाही मार पीट प्रकरण में तीसरे आरोपी दुर्गा निषाद से इसी थाना एरिया के गांव मिश्रीपुर अकोला मोड़ के जंगलों में दरोगा की छीनी गई सर्विस रिवॉल्वर मैगजीन बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग व भागने के प्रयास में जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। पहुंचाया गया अस्पताल। यह जानकारी गुरुवार को सात बजे मिली।