हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में पीडीए प्रहरी जन जागरूकता कार्यक्रम में गरजे सपाई
सुमेरपुर कस्बे के दुग्ध डेयरी मार्ग में एसआईआर पीडीए प्रहरी जन जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के एसआईआर प्रभारी पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि मुकाबला भाजपा से नहीं चुनाव आयोग से है। चुनाव आयोग सरकार के दबाव में पीडीए मतदाताओं को बाहर कर रहा है। सपा के बूथ अध्यक्ष मुस्तैदी के साथ प्रत्येक बूथ में मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरवाकर जमा करायें।