श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ में अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पटाखे किए गए जब्त
श्रीडूंगरगढ़ में अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जयपुर में हुए हादसे के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए गुरुवार शाम एक और बड़ी कार्रवाई की। थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर रतनलाल और एएसआई सुरेंद्र कुमार की टीम ने आबादी क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एक गोदाम से भारी मात्रा में अवैध रूप से