लोहरदगा: मुद्रिका बैंक्वेट हॉल में चंद्रवंशी समाज का होली मिलन समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान
लोहरदगा अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का भव्य होली मिलन समारोह मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे मुद्रिका बैंक्वेट हॉल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों की विशेष भागीदारी रही।