खैरथल पुलिस ने ₹10,000 के इनामी गौ तस्कर को किया गिरफ्तार, कई थानों में था वांछित
खैरथल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ₹10000 के इनामी गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। खैरथल पुलिस से मंगलवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल की रात हनुमान पहाड़ी क्षेत्र में सड़क पर घूम रही गायों को तस्करी कर ले जाने के मामले में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी इकबाल पुत्र फैजी मेव को पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है।