जालौर: जालौर के बुगांव में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन जिला कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
Jalor, Jalor | Jul 24, 2024 जालौर जिले के बुगांव ग्राम पंचायत में मंगलवार देर रात को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर पूजा पार्थ सहित तमाम जिला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। रात्रि चौपाल में भारी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जिनकी समस्याओं का हाथोहाथ निस्तारण भी किया गया,इस दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।