जालौर: जालोर में बारिश की संभावना जताई,आज से फिर सक्रिय होगा मानसून
Jalor, Jalor | Jul 23, 2024 जिले में सोमवार की देर शाम को एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ। जिसके प्रभाव से जसवंतपुरा 13 व भाद्राजून में 3 एमएम बारिश हुई। हालांकि जालोर मुख्यालय सहित अन्य तहसीलों में बारिश का इंतजार रहा हैं। दिन का तापमान 38.3 डिग्री दर्ज हुआ जिससे दिन भर तेज गर्मी व उमस रही।जिले में 11 से 14 जुलाई तक मानसून की सबसे अच्छी बारिश हुई है। जिले में अब तक 165 एमएम बारिश हुई।