जालौर: पालनहार योजना के लाभार्थियों का वार्षिक नवीनीकरण 31 जुलाई तक होगा
Jalor, Jalor | Jul 23, 2024 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजना के तहत आवेदक को स्वयं का और बच्चों के आंगनवाड़ी या विद्यालय में अध्ययनरत रहने का वार्षिक नवीनीकरण 31 जुलाई तक करवाना अनिवार्य है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजीव सुथार ने बताया कि पालनहार योजना के तहत पालनहार लाभार्थियों को वर्ष 2024-25 के वार्षिक नवीनीकरण करवाना होगा।