ऊंचाहार: जमुनापुर विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर नाराजगी दिखी
ऊँचाहार क्षेत्र में बीते सप्ताह आये तूफान की वजह से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई थी, दस दिन बीतने के बाद भी आपूर्ति अभी भी बहाल नहीं हो पाई, वहीं भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शनिवार को बिजली आपूर्ति बहाल न होने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि सतीश मौर्य की अगुवाई में जमुनापुर विधुत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।